फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSL: पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों ने जड़े शतक, भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Sun, 22 Dec 2019 03:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कराची में चल रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान के शुरुआत के चारों बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिए। इसी के साथ उन्होंने भारत के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली, साथ ही पारी के आधार पर नया इतिहास भी रच दिया।
विज्ञापन

2 of 4
आबिद अली - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में शान मसूद ने (135), आबिद अली (174), अजहर अली (118) और बाबर आजम ने नाबाद 100 रन बनाए। पाकिस्तान अब पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके शुरुआती चार बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sachin-dravid
वहीं पकिस्तान ने भारत के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जिसमें भारत के शुरुआती चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे। भारत ने यह विश्व कीर्तिमान साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में बनाया था। भारत की तरफ से पहली पारी में दिनेश कार्तिक (129), वसीम जाफर (138*), राहुल द्रविड़ (129) और सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 122 रन बनाए थे।  
विज्ञापन

4 of 4
आबिद अली - फोटो : ट्विटर
हालांकि भारत ने जहां टेस्ट मैच की पहली पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में यह कीर्तिमान बना। भारत ने यह मैच एक पारी और 239 रन से जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें