फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: कब होगी बाबर की टीम में वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, कप्तानी को लेकर भी कही यह बात

Fri, 18 Oct 2024 01:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 152 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट मुकाबले पर है।
विज्ञापन
1 of 5
बाबर आजम - फोटो : Twitter
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद मेजबानों ने शुक्रवार को दूसरे मैच 152 रनों से जीत लिया। इसी के साथ शान मसूद की टीम ने 1-1 से सीरीज भी बराबर कर ली। अब पाकिस्तान की नजर तीसरे टेस्ट मुकाबले पर है। मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी से ठीक पहले पूर्व खिलाड़ी ने दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि स्टार खिलाड़ी की टीम में कब वापसी होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी - फोटो : PCB
इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त फैसला लेते हुए पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों को अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बोर्ड ने नई चयन समिति का गठन किया जिसने दूसरे मुकाबले के लिए नए स्क्वॉड का चयन किया और बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को बाहर जाना पड़ा। अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बाबर की टीम में वापसी को लेकर चर्चा की है। 
विज्ञापन

मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बाबर सिर्फ 35 रन बना पाए थे। पहली पारी में उन्होंने 30 और दूसरी में मात्र पांच रन बनाए। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछली 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाया। यही वजह है कि उन्हें बोर्ड की कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। अब बासित अली ने उनकी टीम में वापसी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि दो टेस्ट मुकाबलों के बाद वह टीम में वापसी कर लेंगे। अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- उनकी टीम में अभी भी जगह है। वह अगले दो टेस्ट मैचों के बाद टीम में वापसी करेंगे। 

4 of 5
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम - फोटो : ICC/T20 World Cup
बाबर आजम के कप्तानी से इस्तीफे के बाद सफेद गेंद प्रारूप के लिए पाकिस्तान को नए कप्तान की तलाश है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा को नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। बोर्ड के मुताबिक, उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए यह निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 152 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट मुकाबले पर है।  पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 366 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने 75 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए और 296 रन की बढ़त हासिल की। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 144 रन पर सिमट गई। इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए स्पिनर नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए और अपनी उपयोगिता साबित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें