यह महज एक खिताबी जीत नहीं थी, ये भारतीय टीम के इसके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक यादगार जीत थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। 17 साल बाद भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 29 जून 2024 का दिन काफी यादगार है क्योंकि एक साल पहले इसी दिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। रोहित की टीम ने बारबाडोस में तिरंगा लहराया था।
विज्ञापन
2 of 6
रोहित-कोहली
- फोटो : ANI
भावुक हो गए थे रोहित-कोहली
यह महज एक खिताबी जीत नहीं थी, ये भारतीय टीम के इसके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक यादगार जीत थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। 17 साल बाद भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
दूसरी बार जीता था खिताब
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया था। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप और 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता था। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
4 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप 2024 में भारत का सफर
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा भी मौजूद थे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत ने एकमात्र अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला जिसमे जीत दर्ज की। भारत ने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले। भारत का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ हुआ जिसमे टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से नौ जून को न्यूयॉर्क में था। भारतीय टीम इस मैच में सुखद स्थिति में नहीं थी, लेकिन अंत में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत पाकिस्तान को छह रन से हराने में सफल रहा। फिर टीम का सामना 12 जून को अमेरिका से हुआ जहां भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
5 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ANI
भारत का ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला कनाडा से फ्लोरिडा में था जो बारिश के चलते रद्द हो गया। भारत अगले दौर के लिए वेस्टइंडीज गई जहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम ने 22 जून को बांग्लादेश को 50 रनों से हराया। भारत का फिर 24 जून को वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हुआ। भारत का इस टूर्नामेंट में यह सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला था। भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के दम पर यह मुकाबला 24 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम चार में भारत का सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से हुआ। इंग्लैंड ने ही 2022 में सेमीफाइनल में हराकर भारत का अभियान समाप्त किया था। भारत ने इसका बदला लेते हुए गत चैंपियन टीम को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अंत में भारत ने फाइनल की बाधा भी पार की और खिताब जीतकर सूखा समाप्त किया।
Ro-Ko ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा था अलविदा
भारतीय प्रशंसक जहां इस खिताबी जीत के जश्न में डूबे थे, वहीं विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान कर उन्हें झटका दिया। भारत की जीत के बाद ही कोहली ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह आगे भारत के लिए इस प्रारूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहकर फैंस को दोहरा झटका दिया था। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के अलावा तत्कालीन भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का भी कोच के रूप में यह आखिरी मुकाबला रहा था क्योंकि इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। द्रविड़ आगे पद पर नहीं रहना चाहते थे। इस तरह रोहित-कोहली और द्रविड़ की तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही विदाई ली थी।