2027 का वनडे विश्व कप अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा सकता है, जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई ज्यादा वनडे मैचों की तैयारी कर रहा है, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते दिखेंगे।
वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 अब धीरे-धीरे सुर्खियों में आ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर 2027 में खेला जा सकता है। इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास होगी। खास बात यह है कि इस एडिशन में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मैच खेले जाएंगे। लेकिन यह विश्व कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कई कहानियों, रणनीतियों और बदलावों का संगम बनने वाला है, खासकर टीम इंडिया के लिए।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित और विराट
- फोटो : ANI
भारत की तैयारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस देने के मूड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका जैसे बोर्ड ने भारत से मौजूदा द्विपक्षीय सीरीज में वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। इससे भारत को अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शुभमन गिल-विराट कोहली
- फोटो : PTI
कार्यक्रम भी होगा व्यस्त
2026 में टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली जाएगी। फिर इंग्लैंड दौरा होगा, जहां वनडे मैचों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी मुकाबले बढ़ सकते हैं। श्रीलंका बोर्ड भी भारत के साथ टेस्ट सीरीज में लिमिटेड ओवर मैच जोड़ने की कोशिश कर रहा है। साफ है कि 2027 से पहले भारत लगातार 50 ओवर क्रिकेट पर फोकस करेगा।
4 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
कप्तानी में बदलाव
एक बड़ा बदलाव यह है कि अब टीम इंडिया की वनडे कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। यानी 2027 विश्व कप में भारतीय टीम नए नेतृ्त्व और अनुभवी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित का मिशन 2027
टीम की कप्तानी अब गिल के पास है, लेकिन रोहित शर्मा के लिए 2027 विश्व कप बेहद खास रहेगा। हाल ही में हुए आईसीसी के एक कार्यक्रम में रोहित ने कहा था 2027 उनके करियर का बड़ा मिशन होगा। उन्होंने कहा, 'मैं 50 ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। वही सबसे बड़ा मंच था। मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं और उसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। मैं वहां जाकर अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं।'
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
कोहली-रोहित फैक्टर, आखिरी बड़ा मौका?
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अहम पड़ाव पर हैं। दोनों टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और माना जा रहा है कि वनडे विश्व कप 2027 के बाद इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे। ऐसे में दोनों देश के लिए किसी भी सूरत में ट्रॉफी जीतना चाहेंगे।
चयनकर्ता पर भी नजर
इस पूरी तैयारी के बीच चयन समिति भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल 2027 विश्व कप तक बढ़ाने की मांग की है। उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वहीं, टीम का सीमित ओवर में शानदार रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, टेस्ट प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठे हैं, इसलिए बोर्ड अभी इस पर विचार कर रहा है।