फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में इन 11 खिलाड़ियों को आजमाएगी टीम इंडिया! 

Fri, 18 Aug 2017 03:59 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : zee news
रविवार 20 अगस्त को दांबुला में भारत और श्रीलंका के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की अब कमी नहीं है। ओपनिंग और मध्यमक्रम से लेकर ऑल राउंडर तथा गेंदबाजी सभी में भारत के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। कप्तान विराट कोहली पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

ओपनिंग में रोहित-शिखर की जोड़ी 

2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के अलावा और कोई विकल्प कप्तान विराट कोहली नहीं आजमाएंगे। चैंपियंस ट्राफी से लगातार ‌‌शिखर धवन काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा वन डे में काफी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। दोनों भारत को ठोस और तेज शुरुआत देने में योग्य हैं। दोनों ओपनिंग के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं। 
विज्ञापन

विराट-धोनी के साथ राहुल भी होंगे मिडिल ऑर्डर में 

3 of 6
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : instagram
कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। राहुल चैंपियंस ट्राफी में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। युवराज की गैर मौजूदगी में राहुल विराट कोहली की पहली पसंद हो सकते हैं। 
 

पांडे और जाधव होंगे पिंच हिटर 

4 of 6
मनीष पांडे - फोटो : PTI
मनीष पांडे और केदार जाधव टीम इंडिया में पिंच हिटर की भूमिका निभा सकते हैं। पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही शतक जड़ अपनी उपयोगिता जाहिर की है। जाधव साल की शुरुआत में जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैचों की सीरीज में बेहतरीन बैंटिंग की थी। पहले वन डे में पुणे में शतक भी लगाया था। 
 
विज्ञापन

पांड्या ऑलराउंडर होंगे! 

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty Images
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में हार्दिक पांड्या मुख्य ऑलराउंडर हो सकते हैं। पांड्या फटाफट क्रिकेट के सरताज हैं। वह सीरीज में भारत के लिए एक बड़े मैच विनर हो सकते हैं। जाधव भी गेंदबाजी कर सकते हैं। पहले मैच में पांड्या के अलावा जाधव भी ऑलराउंडर खेल से मैच का पासा पलट सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के लिए कुलदीप होंगे पहेली

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी का आक्रमण संभालते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मु‌श्किल में डाल सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव श्रीलंका के लिए अबूझ पहले हो सकते हैं। श्रीलंका के खिलाड़ी कुलदीप यादव का सामना पहली बार करेंगे। 
  वैसे टीम इंडिया का अंतिम चयन तो मैच के दिन ही तय होगा। खबर में उन खिलाड़ियों पर ही अंतिम एकादश को लेकर चर्चा की गई जिनके खेलने की संभावनाएं प्रबल हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें