न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए और 124 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन अपने शानदार करियर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाने से निराश हैं। इंग्लैंड ने रविवार को महिला विश्व कप के मुकाबले में स्पिनरों के कमाल और एमी जोन्स की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर डिवाइन की विदाई को यादगार नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
2 of 4
सोफी डिवाइन
- फोटो : ICC
124 गेंदों के शेष रहते इंग्लैंड की आसान जीत
न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए और 124 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। एमी जोन्स ने 92 गेंदों पर नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट (40) के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन और हीथर नाइट (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। डिवाइन ने अपने करियर का अंतिम विकेट नाइट को आउट कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
सोफी डिवाइन
- फोटो : ICC
'जीत के साथ अलविदा कहना चाहती थी'
मैच के बाद डिवाइन ने कहा कि वे अपने करियर का समापन जीत के साथ करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा, 'निराशाजनक है। मैं जीत के साथ जाना चाहती थी, लेकिन आज का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा। इंग्लैंड को श्रेय जाता है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से लागू किया।'
36 वर्षीय डिवाइन ने बताया कि पहले ही संन्यास की घोषणा करने से उन्हें अपने विदाई मैच में भावनाओं पर नियंत्रण रखने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'मैंने जितना सोचा था, उतना नहीं रोई। घोषणा पहले करने का सबसे अच्छा पहलू यही था कि मैं अपनी भावनाओं को समझ पाई। यह आज के दिन का आनंद लेने और 19 साल पहले की शुरुआत को याद करने का मौका था।'
युवा खिलाड़ियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश
डिवाइन ने कहा कि अपनी साथी और करीबी दोस्त सूजी बेट्स के साथ आखिरी बार मैदान साझा करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने आगे कहा, 'सूजी के दूसरे छोर पर गेंदबाजी करते हुए मैच खत्म करना बहुत खास था।' टीम के भविष्य को लेकर डिवाइन ने कहा कि वह युवा प्रतिभाओं के उभरने को लेकर उत्साहित हैं। डिवाइन ने कहा, 'बस आत्मविश्वास और खुद पर भरोसा रखें। टी20 विश्व कप जीत के बाद हमने इस पर बात की थी कि जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं, तो दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। आने वाली प्रतिभाओं से मुझे बहुत उम्मीदें हैं।'
न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी कप्तान को जीत के साथ विदाई देगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट का समापन चार अंकों के साथ छठे स्थान पर किया।