फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: भारतीय गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, ये पांच खिलाड़ी रहे पहले वन-डे के मुजरिम

Wed, 05 Feb 2020 04:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर पहली हार का स्वाद चखना पड़ा है। टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद वनडे सीरीज खेलने उतरी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने करारी शिकस्त दी। 

बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉम लाथम की कप्तानी में भारत के खिलाफ खेलने उतरी। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी रहा और टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए। हालांकि कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और इस बार बिना किसी गलती के मैच में ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर गए।

मैच में भारत की तरफ से इन पांच खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और टीम के नाम एक शर्मनाक हार दर्ज करा गए।
विज्ञापन

2 of 6
shardul thakur
शार्दुल ठाकुर
टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने वनडे में शर्मनाक प्रदर्शन किया। ठाकुर ने मात्र 8.3 ओवर में ही 75 रन लुटाये और सिर्फ एक विकेट ही निकाल पाए।
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव के लिए यह मैच काफी महंगा साबित हुआ। चाइनामैन गेंदबाज ने दो विकेट जरुर लिए लेकिन उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 84 रन दे डाले।

4 of 6
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी
टीम के तेज गेंदबाज और बढ़िया फॉर्म में चल रहे शमी ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और इस बार वो अपनी लय में नजर नहीं आए। शमी ने नौ ओवर की गेंदबाजी में 62 रन खर्च किए और एक विकेट ही निकाल पाए।
विज्ञापन

5 of 6
रविंद्र जडेजा
रवीन्द्र जडेजा
टीम के ऑलराउंडर और लगभग हर मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले जडेजा इस बार नाकाम रहे। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट निकाले 64 रन दे डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
टीम के कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजी और फील्डिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन रणनीति बनाने और खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल करने में असफल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में केदार जाधव का विकल्प होने के बावजूद उनसे एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं करवाई। यहां तक कि उन्होंने बुमराह के ओवर भी जल्दी ही खत्म कर दिए और महंगे रहे ठाकुर को लगातार आजमाते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें