फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोहली ने दिलाई जोंटी रोड्स की याद, हवा में डाईव मारते हुए निकोल्स को किया रन आउट

Wed, 05 Feb 2020 03:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी के बाद फील्डिंग में भी जबरदस्त खेल दिखाया। बुधवार को हैमिल्टन में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच में विराट ने डाईव लगाते हुए रन आउट किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और तीसरे विकेट के लिए हेनरी निकोल्स और रोस टेलर के बीच मजबूत साझेदारी हो गई थी। इस वक्त निकोल्स 82 गेंदों में 78 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और बड़े रन की तरफ बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
ऐसे में जब भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी तभी बुमराह के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर टेलर के पैड से लगकर गेंद कवर की दिशा में गई और कीवी बल्लेबाजों ने रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। हालांकि उसी दिशा में चौकन्ने खड़े विराट कोहली ने तेजी से दौड़ लगाते हुए गेंद को उठाया और डाईव मारते हुए स्टंप्स की तरफ उछले और गिल्लियों को हटाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट की तेजी के आगे निकोल्स की डाईव भी काम नहीं आई और वे रनआउट होकर वापस चले गए और भारत को एक बड़ी सफलता मिल गई। विराट की इस फील्डिंग की तारीफ कमेंटेटर ने भी की और देखते-देखते उनका वीडियो भी वायरल हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें