न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने। धोनी ने जिस तरह से धोनी ने मोहाली में बल्लेबाजी की और 80 रन बनाए, उससे तो यही लगता है कि धोनी अब चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। मैच के बाद धोनी ने भी इस बात का खुलासा किया है वह अब बेहतर फिनिशर नहीं रह गए हैं। मैदान पर आकर उन्हें शुरुआत में शॉट्स खेलने में परेशानी होती है। इसीलिए उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके का मन बनाया। मोहाली में टीम की जरुरत से अधिक खुद को एक्सप्रेस करने के लिए वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आए।
विज्ञापन
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाद से अर्धशतक नहीं जमाने वाले धोनी ने मोहाली में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने का बोल्ड फैसला लिया। धोनी को इससे फायदा मिला और उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
3 of 7
धोनी
- फोटो : PTI
चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, मैंने जो 280 मैच खेले हैं, उनमें से करीब 200 में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की। इसके कारण मैं पिच पर स्ट्राइक रोटेट की क्षमता खो रहा था। इसलिए उपरीक्रम पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया ताकि खुद को एक्सप्रेस कर सकूं। मेरे लिए करियर के इस चरण में ऐसा करना जरूरी और महत्वपूर्ण है।
4 of 7
धोनी
- फोटो : PTI
उन्होंने साथ ही कहा, अगर कोई ध्यान दे तो अब मैं टेस्ट नहीं खेलता। निचले क्रम पर मैं परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करता हूं। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करके मैं अपने आप को एक्सप्रेस कर सकता हूं। यह टीम से अधिक मेरी जरुरत है। टीम में और भी बल्लेबाज हैं जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन हमें पांचवे, छठे और सातवें क्रम के बल्लेबाजों को विकसित करने की जरुरत है।
विज्ञापन
5 of 7
मोहाली में धोनी
- फोटो : अमर उजाला
भारत का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम फॉर्म में है जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ओवर्स बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। धोनी के मुताबिक मुझे आखिरी एक से डेढ़ घंटे में ज्यादा बल्लेबाजी करने के मौके नहीं मिले। चूंकि इस सत्र में कुछ ही वन-डे होने हैं। इसलिए खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार रखना होगा।
विज्ञापन
6 of 7
विराट-धोनी
- फोटो : pti
धोनी ने विराट के साथ बल्लेबाजी के अनुभव पर कहा कि विराट के साथ बल्लेबाजी करने से उन्हें मदद मिली। धोनी ने कहा विराट के कारण मुझे सोचने का मौका मिला कि ऊपर बल्लेबाजी करके अपने आप को अभिव्यक्त करूं। मैंने बड़े शॉट्स लगाए। बल्लेबाजी करते समय कुछ ऐसे मौके भी आए जब मुझे स्ट्राइक रोटेट करने का ख्याल भी आया। इसका कारण यह है कि हम दोनों को बाउंड्री लगाने के साथ-साथ तेजी से एक व दो रन भी चुराना जानते हैं।
धोनी ने अब तक करियर में कुल 281 मैच की 244 पारियां खेली हैं। इनमें से 24 बार धोनी 4 थे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। धोनी ने 24 बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 61.63 की औसत से 1171 रन बनाए हैं। धोनी का चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 1 हजार रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा औसत है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने एक शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं। साथ ही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी 5 बार खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट चुके हैं।