फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

Tue, 07 Feb 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की चैपल हेडली सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर सतर्क रहने के साथ-साथ कुछ गलतियां नहीं करने की सलाह दी है



 
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

2 of 7
क्रिकेट पिच
विलियमसन ने भारत दौरे पर मिली 3-0 की करारी हार के अनुभव के आधार पर कंगारू टीम को सलाह देते हुए कहा कि भारत में हर मैदान की पिच एक जैसा व्यवहार करेगी। यह मानने की भूल कतई मत कीजिएगा। भारत का दौरा सबसे कठिन दौरों में से एक होता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है लेकिन उन्हें भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप तेजी से ढ़लना होगा। यह सीरीज इस बात पर निर्भर करेगी कि आपको खेलने के लिए कैसी पिच मुहैया कराई जाएगी। 

 
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

3 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : Cricket Australia
टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर इस सीजन में 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिन पिचों पर इन मैचों को खेला गया सबका मिजाज अलग-अलग था। ऐसे में पिचों के बारे में कोई एक धारणा बनाना बड़ी भूल साबित होगा। पिच के साथ-साथ टॉस भी सीरीज के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जो टीम टॉस जीतेगी उसके पास मैच में पकड़ बनाने के ज्यादा मौके होंगे। 

 

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

4 of 7
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया भारत में 4 टेस्ट मैच खेलेगी। 23 फरवरी से सीरीज का पहला टेस्ट पुणे में खेला जाएगा। जबकि अन्य टेस्ट बेंगलुरु, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह होगा कि वह पुणे, रांची और धर्मशाला जैसे मैदानों पर टेस्ट मैच खेलेगी जिन जगहों पर इससे पहले कभी टेस्ट मैच नहीं खेले गए हैं। ऐसे में पिच इन मैदानों पर कैसा व्यवहार करेगी इसके बारे में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। 

 
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

5 of 7
आईसीसी अकादमी दुबई
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे की तैयारी के लिए ऑक्लैंड से सीधे दुबई पहुंच गई है। जहां वह आईसीसी क्रिकेट अकादमी में तैयारी कर रही है जहां कई तरह की स्पिन विकेटों पर खेल रही है। जिससे भारतीय विकेटों में खेलने में उन्हें आसानी होगी। 

 
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

6 of 7
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
विलियमसन ने कहा कि भारत दौरे पर सफलता का केवल एक मंत्र है बैटिंग  बैटिंग और बैटिंग। दुबई में तैयारी करने का ऑस्ट्रेलियाई टीम को निश्चित तौर पर फायदा होगा। तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड के लिए उन्होंने कहा कि भारत में तेज गेंदबाजी के लिए स्थितियां बेहद अलग होंगी। लेकिन गेंदबाजों को बेसिक्स का ध्यान रखना होगा। जो कभी नहीं बदलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दी चेतावनी, भारत दौरे पर न करें ये गलती

7 of 7
Australia Team - फोटो : PTI
स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पिछले तीन एशियाई दौरों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरे का रिकॉर्ड भी बेहद खराब है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पिछली 9 सीरीज में केवल एक में जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें