टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किए जाने के बाद रवि शास्त्री ने कहा है कि वो विराट कोहली की हां में हां मिलाने के लिए कोच नहीं बने हैं। वह टीम को अपने अंदाज में खेलने के लिए तैयार करेंगे। 55 वर्षीय शास्त्री ने कहा कि वह कप्तान विराट के लिए 'यस मैन' नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
कोच बनने के बाद शास्त्री बोले, हर बात पर नहीं चलेगी विराट की मनमानी
2 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
इंडिया टीवी से बात करते हुए शास्त्री ने कहा, वह अपनी जिम्मेदारियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वो उन्हें अपने तरीके से पूरी करेंगे। टीम मेरे काम के तरीके से वाकिफ है। वो जानते हैं कि वो मेरे कितने करीब आ सकते हैं और मुझसे कितनी दूरी बनाए रखनी चाहिए। मेरे और टीम के सदस्यों के बीच अच्छी समझ है।
विज्ञापन
कोच बनने के बाद शास्त्री बोले, हर बात पर नहीं चलेगी विराट की मनमानी
3 of 6
युवी की वापसी पर बोले योगराज सिंह
शास्त्री ने कहा, फिटनेस और फॉर्म दो चीजें हैं जिनके आधार पर धोनी और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। शास्त्री ने कहा, उनका 10-15 साल का अनुभव हमारे लिए बेहद कारगर साबित होगा। हमें उनके अब तक के प्रदर्शन का सम्मान करना चाहिए।
कोच बनने के बाद शास्त्री बोले, हर बात पर नहीं चलेगी विराट की मनमानी
4 of 6
रवि शास्त्री
शास्त्री के कंधों पर टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी उस वक्त आई है जब अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ अनबन के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। शास्त्री वीरेंद्र सहवाग और टॉम मूडी को पीछे छोड़ इस पद पर काबिज हुए हैं। शास्त्री ने कहा, सचिन, सौरव और लक्ष्मण के सावलों के जवाब देने में बहुत मजा आया।
विज्ञापन
कोच बनने के बाद शास्त्री बोले, हर बात पर नहीं चलेगी विराट की मनमानी
5 of 6
सचिन, लक्ष्मण, गांगुली
शास्त्री ने बताया कि उन्हें बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने इस बात की सूचना दी कि उन्हें टीम इंड़िया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। शास्त्री ने बचाया इस बार सीएसी के सवाल पिछली बार से अगल थे। तीनों ने इस बार कुछ अच्छे सवाल मुझसे पूछे। मुझे इंटरव्यू देने में बहुत मजा आया।
कोच बनने के बाद शास्त्री बोले, हर बात पर नहीं चलेगी विराट की मनमानी
6 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जहीर खान को भी टीम इंडिया के साथ जोड़ा है। द्रविड़ को बैटिंग कंसल्टेंट और जहीर को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है। शास्त्री ने बोर्ड के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम की बेहतरी की दिशा में उठाया गया कदम है। दोनों खिलाड़िय़ों ने उच्च स्तरीय क्रिकेट खेली है दोनों के पास अच्छा खासा अनुभव है।