पाकिस्तान के दूसरे हिंदू क्रिकेटर के रूप में मशहूर हुए दानिश कनारिया ने आखिरकार 6 साल बाद फिक्सिंग में शामिल होने की बात कबूली। साल 2012 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट को हिला देने वाले मैच फिक्सिंग मामले में अब इस पूर्व स्पिनर ने सामने आकर फैंस से माफी मांगी।
कनारिया का संबंध भारत के सूरत से हैं। हालांकि दशकों पहले उनके पूर्वज पाकिस्तान में जा बसे थे। अपनी कट्टरता के लिए बदनाम पाकिस्तान की 66 साल के टेस्ट करियर इतिहास में अब तक सिर्फ सात गैर-मुस्लिम ही टीम का हिस्सा बन पाए हैं।