फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं 

Mon, 27 Feb 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन - फोटो : twitter
इंग्लैंड के वनडे और टी-20 कप्तान इयान मॉर्गन ने अपनी सर्वकालिक एकादश की घोषणा की है। लेकिन सबको चौंकाने वाले निर्णय लेते हुए उन्होंने दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। जिनके नाम बल्लेबाजी के सभी बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने अपनी टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। 

 
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं 

2 of 5
एमएस धोनी
मॉर्गन की इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के 3, ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड 2-2, वेस्टइंडीज और श्रीलंका 1-1 खिलाड़ी को जगह मिली है। टीम की मॉर्गन ने टीम की कमान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक को सौंपी है। वहीं विकेट कीपर के रूप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह मिली है।
 
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं 

3 of 5
jaques kallis - फोटो : getty
मॉर्गन की टीम में 7 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज हैं। प्रारंभिक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एलेस्टर कुक और जैक कैलिस करेंगे। मध्य क्रम पर बल्लेबाजी के लिए रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा, एबी डिविलियर्स और कुमार संगकारा हैं। फिनिशर की भूमिका में महेंद्र सिंह धोनी हैं।

4 of 5
अनिल कुंबले - फोटो : getty
स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी भारत के अनिल कुंबले के कंधों पर है। वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन को दी गई है।वर्तमान में इस टीम में शामिल किए गए केवल पांच खिलाड़ी एलेस्टर कुक, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। बाकी के 6 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलेस्टर कुक
पिछले 12 महीनों से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड कुछ महान खिलाड़ियों की सर्वकालिक एकादश चुनता रहा है। मॉर्गन से पहले  पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम, इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी अपनी ऑल टाइम इलेवन चुनी थी। 
टीम इस प्रकार है 
लिस्टेयर कुक (कप्तान), जैक कैलिस, रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा, एबी डीविलियर्स, कुमार संगकारा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन और मिचेल जॉनसन ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें