फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: टीम इंडिया की शर्मनाक हार के ये पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, वरना नतीजा होता कुछ और 

Wed, 12 Feb 2020 08:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से सफाया करने बाद टीम इंडिया को वन-डे सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। कीवी टीम ने मंगलवार को आखिरी मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम ने 17 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। आइए जानते हैं वो कौन से पांच खिलाड़ी इस हार के जिम्मेदार रहे?
विज्ञापन

2 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर
शार्दुल ठाकुर
तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी सबसे खराब रही। श्रादुल ने 9.1 ओवर्स में 87 रन देकर केवल एक विकेट झटके। इस दौरान शार्दुल का इकॉनमी रेट 9.49 का रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने लय में बिल्कुल नजर नहीं आ रहे हैं। इस समय वो अपने सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बुमराह ने आखिरी वन-डे में 10 ओवर्स में 50 रन लुटाए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। बुमराह का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बेहद चिंताजनक है।   

4 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई
नवदीप सैनी
पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गेंदबाज इस मैच में फेल रहे। सैनी ने खूब रन लुटाए। आठ ओवर्स में सैनी ने 68 रन खर्च किए। इस दौरान उनका इकॉनमी 8.50 का रहा। दूसरे वन-डे में सैनी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से अहम योगदान दिया था। हालांकि, उस मैच में भी टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
इस पूरे वन-डे सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। उम्मीद के मुताबिक विराट प्रदर्शन करने में असफल रहे। पिछले मैच में केवल 15 रन बनाने वाले कोहली आखिरी वन-डे में सिर्फ नौ रन ही बना पाए। पहले वन-डे में उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल
तीन मैचों की वन-डे सीरीज में मयंक अग्रवाल पूरी तरह से फेल हो गए। उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मयंक इस मौके का फायदा सही तरीके से नहीं उठा पाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान चोटिल होकर रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मयंक को टीम में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें