फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

Sat, 14 Oct 2017 03:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : indian express
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का अंत बेहद ही निराशाजनक अंदाज में हुआ। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में बारिश ने पानी फेर दिया और सीरीज 1-1 बराबरी पर रह गई। इससे पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने कंगारुओं को पस्त कर घरेलू सरजमीं पर अपनी बादशाहत के साथ-साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। ऐसे में उनके सामने अब ब्लैक कैप्स का शिकार करने की चुनौती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

2 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : ESPN
एक साल के अंतराल में दूसरी बार कीवी टीम भारत दौरे पर शुक्रवार को पहुंच गई। साल 2016 में टेस्ट और वनडे सीरीज में मात खाने वाले कीवी टीम एक बार फिर जीत के इरादे से भारत पहुंची है। जिसका सामना विजय रथ पर सवार टीम इंडिया से होगा। इस बार दौरे में उसे भारत के साथ तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम लगातार 6 वनडे सीरीज जीत चुकी है। विराट के सामने लगातार सातवीं द्वपक्षीय सीरीज पर कब्जा करने का लक्ष्य है। 
 
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

3 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
वहीं कीवी टीम के खिलाफ विराट सेना तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। टेस्ट मैच खेलने वाली न्यूजीलैंड एकलौती टीम है जिसके खिलाफ टीम इंडिया आज तक टी-20 में जीत हासिल नहीं कर सकी है। दोनों टीमों के बीच साल 2007 से लेकर अब तक 6 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पांच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है और एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में विराट इस काले इतिहास को भी अपनी कप्तानी में बदलने की पुरजोर कोशिश करेंगे। 

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

4 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
सीरीज से पहले न्यूजीलैंड मुंबई में दो अभ्यास मैच खेलेगी। दोनों ही मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया(सीसीआई) के मैदान पर होंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टे़डियम में तीन मैंचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का दूसरा वनडे 25 अक्टूबर को पुणे और तीसरा 29 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

5 of 7
न्यूजीलैंड
वनडे के बाद टी-20 सीरीज का आगाज 1 नवंबर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में होगा। ये मैच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के करियर का आखिरी मैच होगा इसलिए प्रशंसकों की नजर इस मैच पर अभी से बनी हुई हैं। सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला गुजरात के राजकोट में 4 नवंबर को खेला जाएगा। तीसरा टी-20 मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। पहली बार तिरुवनंतपुरम में कोई अंतरारष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

6 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : Wikipedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज पर टीम इंडिया की नजर इसलिए भी है क्योंकि टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर एक बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में नंबर वन टेस्ट टीम बनने के बाद से अब तक वह पहले पायदान पर काबिज है। वनडे में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हालिया सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद नंबर एक की पोजीशन पर पहुंची है। ऐसे में पहले पायदान पर बने रहने के लिए उसका कीवी टीम को वनडे सीरीज में मात देना बेहद जरूरी है। वहीं टी-20 सीरीज को अपने नाम कर टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज हो सकती है। फिलहाल वह टी-20 में पाचवें पायदान पर काबिज है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारुओं को किया पस्त-अब कीवी की बारी, जानिए क्या है न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

7 of 7
टीम इंडिया
न्यूजीलैंड का भारत दौरा 

17 अक्टूबर  पहला अभ्यास मैच- सीसीआई मुंबई
19 अक्टूबर  दूसरा अभ्यास मैच- सीसीआई मुंबई

वनडे सीरीज   22 अक्टूबर  मुंबई   25 अक्टूबर  पुणे  29 अक्टूबर  कानपुर  
टी-20 सीरीज 
  01 नवंबर      दिल्ली  04 नवंबर      राजकोट  07 नवंबर      तिरुवनंतपुरम   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें