ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी सिर्फ 189 रन पर सिमट गई। बंगलूरू टेस्ट में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने नाथन लियोन के आगे घुटने टेक दिए। इस टेस्ट पहले दिन कई रिकॉर्ड बने। डालते हैं उनपर एक नजर:
विज्ञापन
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
2 of 8
RAHANE
टीम इंडिया लगातार तीन पारियों में 200 कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई। पुण में 105 और 107 रन बनाने वाले टीम इंडिया ने इस टेस्ट के पहले दिन कुल 189 रन जोड़े। इससे 40 साल पहले भारत इंग्लैंड के खिलाफ 4 पारियों में 200 का आंकड़ा नहीं छू पाया था।
विज्ञापन
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
3 of 8
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
जनवरी 2015 से भारत 9 सलामी जोड़ियां आजमा चुका है। इनमें सिर्फ दो बार शतकीय साझेदारी देखने को मिली है। इसके अलावा 5 बार सलामी जोड़ियों ने 50 से अधिक रन जोड़े हैं।
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
4 of 8
अभिनव मुकुंद
- फोटो : espncricinfo
अभिनव मुकुंद शून्य पर आउट हुए। उनकी टेस्ट में औसत 19.18 की है। 6 टेस्ट की 11 पारियों में अभिनव मुकुंद 211 रन ही जोड़ पाए हैं।
विज्ञापन
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
5 of 8
नाथन लायन
- फोटो : ESPN
नाथन लायन भारत में सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत में खेले 12 टेस्ट मैचों में 30.62 की औसत से 58 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम था, जिन्होंने 12 टेस्ट में 31.98 की औसत से 53 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
6 of 8
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
लॉयन ने 50 रन देकर 8 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। यह भारत के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। साथ ही किसी भी मेहमान गेंदबाज द्वारा यह भारतीय धरती पर भी सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन है।
विज्ञापन
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
7 of 8
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : getty
पुजारा, कोहली और रहाणे को लायन ने टेस्ट में 5-5 बार अपना शिकार बनाया है। टेस्ट में इससे ज्यादा बार किसी भी गेंदबाज ने इन तीनों को आउट नहीं किया।
8 विकेट चटकाने वाले नाथन लायन मुरलीधरन और वॉर्न से आगे निकले
8 of 8
नाथल लायन
- फोटो : Espncricinfo
लायन भारत के खिलाफ 3 बार एक ही पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। ऐसा करने वाले वो इतिहास के पहले गेंदबाज हैं। इस मैच में 8 विकेट लेने से पहले लायन ने दिल्ली और एडिलेड में 7-7 विकेट चटकाए थे।