पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है, जो पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए। शर्जील खान, खालिद लतीफ और शाहजेब हसन पर एक समय तक के लिए निलंबन लग चुका है। हालांकि, एक और दोषी क्रिकेटर नासिर जमशेद पर पीसीबी ने क्रिकेट की सभी गतिविधियों से 10 साल का प्रतिबंध लगाया है। जमशेद की पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका पाई गई थी।