फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट कोहली दुनिया के सबसे बदतमीज और घमंडी खिलाड़ी'

Mon, 17 Dec 2018 08:16 PM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah and virat kohli
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कोहली ने एक क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की नसीहत दी थी, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। नसीर ने कोहली के इस बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
naseeruddin shah
नसीर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंनें लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।'

विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
बता दें कि कुछ दिन पहले कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक फैन को देश छोड़ने की नसीहत दे रहे थे। यह कमेंट एक प्रमोशनल विडियो के दौरान किया गया था। कोहली उस वक्त भड़क गए थे जब फैन ने कहा था कि वह मौजूदा भारतीय प्लेयर्स से ज्यादा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को पसंद करता है।

4 of 5
virat kohli
कोहली को इस बयान के बाद काफी अलोचना का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि इस बात को बीते काफी समय हो चुका है और टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौर पर है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ने कोहली से जुड़े मुद्दे को एक बार फिर जिंदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
d
हालांकि नसीर के इस स्टेटस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई फैंस नसीरुद्दीन का यह पोस्ट देखकर आग बबूला हो गए हैं, तो कई फैंस कोहली से अभी भी नाराज हैं और वे नसीर की बात का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें