फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, गंभीर की हो सकती है वापसी

Sat, 03 Dec 2016 10:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। मोहाली टेस्ट में चोटिल होने के कारण केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया था। मोहाली टेस्ट के दौरान एक और भारतीय ओपनर मुरली विजय चोटिल हो गए थे। मुरली विजय के पीठ में खिंचाव आ गया है। इस कारण वह 8 दिसंबर से मुंबई में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से टीम मैनेजमेंट के सामने फिर सवाल खड़ा हो गया है कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए। 

 
विज्ञापन

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, गंभीर की हो सकती है वापसी

2 of 5
मुरली विजय - फोटो : Reuters
ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए गौतम गंभीर को एक बार फिर टीम में शामिल किया जा सकता है। हो सकता है कि यह गंभीर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने का आखिरी मौका साबित हो। गौतम ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में सीरीज का पहला टेस्ट खेला था। जिसकी पहली पारी में उन्होंने 29 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में गंभीर खाता भी नहीं खोल पाए थे।  

 
विज्ञापन

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, गंभीर की हो सकती है वापसी

3 of 5
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
मोहाली टेस्ट में केएल राहुल के चोटिल होने के बाद रिद्धिमान साहा की जगह टीम में शामिल किए गए पार्थिव पटेल ने बतौर ओपनर पारी की शुरुआत की।  दोनों पारियों में पार्थिव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, पहली पारी में पार्थिव ने 42 और दूसरी में शानदार अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को 8 विकेट की शानदार जीत दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐसे में ऐसा लगा कि चयनकर्ता साहा की वापसी के बाद भी पार्थिव को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में मुरली के चोटिल होने के कारण टीम मैनेजमेंट के सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में गंभीर को एक और मौका मिलने की संभावना है। 

 

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, गंभीर की हो सकती है वापसी

4 of 5
शिखर धवन - फोटो : Getty
गौतम गंभीर की वापसी की संभावनाएं इसलिए भी प्रबल है क्योंकि शिखर धवन के चोट से उबरने के बाद बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए हैं।  रणजी की पिछली तीन परियों में धवन 38, 49 और 6 रन बना सके हैं। गंभीर ने इसके पहले न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान एक अर्द्धशतक भी लगाया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, गंभीर की हो सकती है वापसी

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ESPN
यदि गंभीर को मौका नहीं मिलता है तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऋषभ पंत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है लेकिन उन्हें चयनकर्ता उन्हें इतनी जल्दी मौका देते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें