फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली विजय दोनों पारियों में शून्य पर हुए आउट, उनके नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुरली विजय
टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय लॉर्ड्स टेस्ट में एक भी रन नहीं बना सके। वह दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए। विजय को पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी जेम्स एंडरसन ने ही विजय को विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया और लॉर्ड्स पर अपना 100वां शिकार किया।
विज्ञापन

2 of 5
मुरली विजय - फोटो : BCCI
दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट होते ही मुरली विजय के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह उन चुनिंदा ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए। विजय एक टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुरली विजय
सबसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड पंकज रॉय के नाम दर्ज हुआ था। 1952 में वह एक टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 1975 में फारुख इंजीनियर इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा बने। 32 साल के बाद यानी 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ वसीम जाफर इस लिस्ट का हिस्सा बने।

4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग भी दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए। फिर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिखर धवन इस लिस्ट में जुड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। अब मुरली विजय इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी केवल 107 रन पर ऑलआउट हुई। बारिश से बाधित इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह मेजबान टीम ने टीम इंडिया पर 289 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके जवाब में टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें