फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलार्ड का विकेट गिरने से जब वानखेड़े में छा गया था सन्नाटा, आखिरी गेंद पर मुंबई ने मारी बाजी

Thu, 11 Apr 2019 11:44 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मुंबई इंडियंस
किरोन पोलार्ड (83) के तूफानी अंदाज के चलते बुधवार को मुंबई ने पंजाब को तीन विकेट से मात दी। अपने पहले मैच में कप्तानी करने वाले पोलार्ड ने 3 चौकों और 10 छक्कों से भरी पारी के दम पर मुंबई को मैच जिताया। आइए जानते हैं कैसा था इस मैच के आखिरी ओवर का रोमांच
 
विज्ञापन

2 of 9
पंजाब - फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 7 विकेट खोकर यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रनों की दरकार थी। इस वक्त क्रीज पर कप्तान पोलार्ड और अल्जारी जोसेफ बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी अश्विन ने गेंद अंकित राजपूत को थमाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 9
POLLARD
19.1 (नो बॉल): अंकित राजपूत ने पहली ही गेंद फुलटॉस फेंकी, जिस पर पोलार्ड ने जबरदस्त छक्का जड़ा। खास बात यह है कि राजपूत की पहली ही गेंद नो बॉल करार दी गई।

4 of 9
pollard
19.1: अंकित राजपूत ने पोलार्ड के सामने एक और फुलटॉस गेंद की जिस पर बल्लेबाज ने शानदार चौका लगाया। अब टीम को जीत के लिए 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन की जरूरत थी।

विज्ञापन

5 of 9
Ankit rajpoot
19.2: ओवर की दूसरी गेंद पर अंकित राजपूत ने पोलार्ड को आउट कर दिया। डीप मिड विकेट पर खड़े डेविड मिलर ने उनका कैच पकड़ा।
विज्ञापन

6 of 9
Ankit rajpoot
19.3: राहुल चाहर के क्रीज पर आने के बाद स्ट्राइक अल्जारी जोसेफ को मिला। राजपूत ने जोसेफ से तीसरी गेंद खाली करवाई। अब टीम को जीत के लिए 3 गेंदों पर 4 रन बनाने थे।
विज्ञापन

7 of 9
Alzarri Joseph
19.4: राजपूत ने चौथी गेंद यॉर्कर डाली जिस पर जोसेफ ने एक रन चुरसना लिया।

8 of 9
राहुल चाहर
19.5: राजपूत के ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल चाहर भी एक रन लेने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

9 of 9
Alzarri Joseph
19.6: आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 2 रन बनाने थे। राजपूत की इस फुलटॉस गेंद पर जोसेफ ने दो रन ले लिए और मुंबई तीन विकेट से मैच जीत गया।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें