फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 के लिए मुंबई इंडियंस का 'मास्टर प्लान', इन स्टार खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

Thu, 15 Nov 2018 06:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित शर्मा सहित अपने 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखा है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की 2019 में होने वाली नीलामी से पहले अंतरराष्ट्रीय स्टार जेपी डुमिनी तथा तेज गेंदबाज पैट कमिन्स और बांग्लादेश मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई इंडियंस
इस फ्रेंचाइजी टीम ने इसके अलावा दस अन्य खिलाड़ियों को भी बाहर किया है जिनमें अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका एक भारतीय खिलाड़ी, अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ी और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
hardik krunal
आलराउंडर हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्केंडेय, आदित्य तारे, इशान किशन, राहुल चहर, अनुकूल राय और सूर्यकुमार यादव को तीन बार की चैंपियन ने टीम में बनाए रखा है। 

4 of 6
मुंबई इंडियंस
इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड, इविन लुईस, मिशेल मैकलेनगन और एडम मिल्ने को भी टीम में रखा है। टीम प्रबंधन ने आस्ट्रेलिया के टी20 विशेषज्ञ जैसन बेहरनडार्फ को भी टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित अगले सत्र में भी टीम की अगुवाई करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
dumini
दक्षिण अफ्रीका के डुमिनी के अलावा आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिन्स को भी टीम में जगह नहीं दी गयी है। कमिन्स आईपीएल 2018 के शुरू में ही बाहर हो गये थे। रहमान और श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय को भी फ्रेंचाइजी ने विदा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुबंई इंडियन्स
इनके अलावा मुंबई इंडियन्स ने सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, ताजिंदर सिंह ढिल्लौं, मोहसिन खान और केरल के एमडी निधीश को भी टीम में जगह नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें