फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 योद्धाओं के साथ चेन्नई का काम तमाम करने उतरेगी 'रोहित ब्रिगेड', ऐसी होगी मुंबई की प्लेइंग XI!

Tue, 07 May 2019 03:14 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस
इंडियन टी-20 लीग में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक सर्वाधिक तीन-तीन बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला काफी जोरदार होने की उम्मीद है। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर्स
मुंबई के बल्लेबाज पावरप्ले में तेज गति से रन बनाने में काफी माहिर हैं।  ओपनर के तौर पर टीम के पास रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक हैं। दोनों ही अच्छे फॉर्म में भी चल रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ दोनों बल्लेबाजी का आगाज करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में भी कप्तान रोहित ने शानदार अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media
मिडिल आर्डर
मुंबई के एविन लुईस जो आखिरी गेम में बाहर हो गए थे, वे नंबर 3 पर वापस आ सकते हैं। वहीं, इशान किशन को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड पर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में नाबाद 46 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
 

4 of 5
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की बात करें तो दोनों ही टीमों के पास बड़े खिलाड़ी हैं। मुंबई के पास पंड्या ब्रदर्स हैं, हालांकि चेपक की पिच के हिसाब से मुंबई अनुकूल रॉय को भी टीम में मौका दे सकती है। अनुकूल न सिर्फ स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत बनाएंगे, बल्कि बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lasith malinga - फोटो : social media
गेंदबाज
केकेआर के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की थी। टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मैकलेनघन और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज हैं। बतौर स्पिनर राहुल चाहर भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें