फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले धोनी ने की पूजा-अर्चना, फॉर्म में लौटने की मांगी दुआ!

Sun, 06 Jan 2019 06:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चौथा टेस्ट मैच जारी है। इसके बाद वन-डे सीरीज खेली जानी है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होगी। टी-20 से बाहर रखने के बाद अब एमएस धोनी को वन-डे टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले यह पूर्व भारतीय कप्तान रांची के माता देवड़ी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
अपने गृहनगर रांची आने पर धोनी हमेशा देवड़ी माता के दर्शन करते हैं। इसी क्रम में वे शुक्रवार को मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में धोनी देवड़ी मंदिर में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके बगल में बैठे पुजारी माता के भजन गा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी के फैंस इस दौरान उनकी तस्वीर क्लिक करते भी नजर आए। इससे पहले धोनी ने चौथे नवरात्र के मौके पर भी माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके धोनी की इस मंदिर में काफी आस्था है। 

4 of 5
किसी भी सीरीज की शुरुआत या अंत में धोनी इस मंदिर के दर्शन कर टीम और खुद की सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। धोनी करीब ढाई महीने बाद एक बार फिर मैदान पर ब्लू जर्सी पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताते चलें कि तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में ही होगा। 15 जनवरी को एडिलेड में दूसरा वन-डे तो तीसरा और आखिरी मैच मेलबर्न में 18 तारीख को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें