भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चौथा टेस्ट मैच जारी है। इसके बाद वन-डे सीरीज खेली जानी है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होगी। टी-20 से बाहर रखने के बाद अब एमएस धोनी को वन-डे टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले यह पूर्व भारतीय कप्तान रांची के माता देवड़ी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।