फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी बना रही थीं धोनी का वीडियो, माही ने कहा यह सब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका

Sat, 01 Feb 2020 10:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बीच-बीच में उनके संन्यास की अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन माही चुपचाप अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। माही सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक होटल के रूम में साक्षी वीडियो बना रहीं हैं, जिसमें धोनी कह रहे हैं कि साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं। यह वीडियो धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
धोनी-साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में साक्षी धोनी से कह रही हैं कि मैं यह सब इसलिए करती हूं, ताकि तुम्हारे फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि धोनी ने जुलाई-2019 के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया। धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें