टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापटनम में पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 127 रन की चुनौती रखी है।
विज्ञापन
2 of 5
MS DHONI
टीम इंडिया के छोटे स्कोर और सुस्त बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को कसूरवार ठहराया गया। धोनी ने इस पारी में सिर्फ एक छक्का और 37 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
3 of 5
एमएस धोनी
इस मैच में धोनी का स्ट्राइक रेट 78.37 रहा, जो कि 30 गेंदें खेलने वाले किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 क्रिकेट का तीसरा सबसे न्यूनतम स्ट्राइक रेट है। इस तरह धोनी के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
4 of 5
yuvraj singh dhoni
टी-20 में सबसे कम स्ट्राइक रेट के मामले अब उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह और रविंद्र जडेजा ही हैं। युवी का 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक रेट 43.75 था, जबकि रविंद्र जडेजा का इंग्लैंड में 2009 में स्ट्राइक रेट 71.42 था।