फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 में नजर आएंगे सुशांत, कहानी में आ सकता है यह दिलचस्प मोड़

Thu, 05 Jul 2018 12:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ms dhoni
साल 2016 में धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल बनने जा रहा है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में धोनी के किरदार में नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ms dhoni
अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि इस बार धोनी के पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
dhoni and sushant
इतना ही नहीं इस फिल्म में साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने तक के सफर को भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

4 of 10
महेंद्र सिंह धोनी
बता दें कि पिछली बार फिल्म में धोनी के निजी जीवन से जुड़े कुछ खास हिस्सों को नहीं छुआ गया था। तो फैंस को जरूर यह उम्मीद होगी कि क्या इस बार फिल्म में उन चीजों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
ms dhoni
फैंस नहीं जानते होंगे कि धोनी का एक सगा भाई भी हैं। फिल्म में कहीं भी धोनी के बड़े भाई का जिक्र नहीं किया गया था। धोनी के भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी हैं जो कि उम्र में धोनी से 10 वर्ष बड़े हैं।
विज्ञापन

6 of 10
ms dhoni
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में धोनी के बड़े भाई के बारे में कोई भी जानकारी दर्शको के साथ शेयर नहीं की थी। इसके अलावा उनके भाई के परिवार का जिक्र भी फिल्म में कहीं नहीं किया गया था। फिल्म में सिर्फ धोनी की बहन के बारे में ही दिखाया गया था।
विज्ञापन

7 of 10
ms dhoni
एमएस धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 22 अक्टूबर 1971 में हुआ। फिल्म में धोनी की बड़ी बहन जयंती को दिखाया है, जिसने धोनी की सफलता में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

8 of 10
ms dhoni
नरेन्द्र सिंह धोनी पेशे से समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता रह चुके हैं। नवम्बर 2007 में नरेंद्र धोनी की शादी हुई थी। वर्तमान में वह पत्नी और 2 बच्चो के साथ रांची में रहते हैं।

9 of 10
ms dhoni
धोनी जब करीब 10 वर्ष के थे जब उनके बड़े नरेन्द्र ने घर छोड़ दिया था, हालांकि उनका और उनके परिवार का किसी प्रकार का मतभेद नहीं हैं और वह अकसर परिवार से मिलने आते रहते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
एमएस धोनी, सौंदर्या शर्मा और अनुपम खेर
यह फिल्म अगले साल तक निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फ्लोर पर जा सकती है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें