फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: यूं ही कोई एमएस धोनी नहीं बन जाता, 10 रिकॉर्ड जो बनाते हैं माही को महान

Sat, 07 Jul 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे एमएस धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। बतौर कप्तान शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड बचा हो जो इस कद्दावर खिलाड़ी के खाते में न हों। आइए धोनी के इस जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी 10 रोचक व अनसुनी बातें...
विज्ञापन

2 of 11
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को शिकार बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने कुल 499 मैचों में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उनसे आगे सिर्फ द. अफ्रीका के मार्क बाउचर (998) और एडम गिलक्रिस्ट (905) हैं।
विज्ञापन

3 of 11
एमएस धोनी
धोनी पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीन सबसे बड़े ईवेंट जीते हैं। इनमें विश्व कप (2011), टी-20 विश्व कप 2007 और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) शामिल हैं।

4 of 11
MS Dhoni
एमएस धोनी वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल 217 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 11
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जिस बल्ले से विजयी शॉट खेला था, वह बल्ला 72 लाख रुपए में बिका था।
विज्ञापन

6 of 11
एमएस धोनी
बिहार से अलग होकर नए राज्य के रूप में भारतीय नक्शे पर आने वाले झारखंड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी पहले क्रिकेटर बने जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।
विज्ञापन

7 of 11
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ ही वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक जमाया। 2005-2006 में जमाए इन दोनों प्रारूपों में धोनी ने 148-148 रन बनाए।

8 of 11
राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी
धोनी ने जनवरी, 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर की खेली गई टेस्ट में सबसे तेज शतकीय पारी भी रही।

9 of 11
एमएस धोनी और राहुल द्रविड़
धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। 2009 में श्रीलंका के भारत दौरे पर टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 726 रन (पारी घोषित) बनाए थे।

10 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 21 अकटूबर, 2008 को ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। यह टेस्ट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है।
विज्ञापन

11 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
जून, 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ श्रीलंका के महेला जयवर्धने के साथ छठे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी की जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दोनों ने इस साझेदारी में शतक भी ठोके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें