फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कश्मीर पहुंचकर लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने संभाली कमान, अपनी रेजिमेंट के साथ वर्दी में आए नजर

Thu, 01 Aug 2019 06:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वे कश्मीर में 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताएंगे और इस दौरान सेना द्वारा दिए गए पैट्रोलिंग के काम को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : PTI
वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था और दो महीने के लिए सेना में अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने उन्हें इसकी इजाजत देते हुए कश्मीर में तैनाती दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
धोनी आर्मी - फोटो : PTI
अब धोनी जब दक्षिणी कश्मीर में तैनात अपनी रेजिमेंट के साथ जुड़ गए हैं तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में धोनी सेना की अपनी वर्दी में साथी जवानों को बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ जवान उनके साथ सेल्फी भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 5
आर्मी धोनी - फोटो : social media
पूर्व कप्तान धोनी को साल 2011 में सेना की तरफ से मानद उपाधि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से नवाजा गया था। उसके बाद धोनी द्वारा ट्रेनिंग में पैराशूट से पांच जंप को सफलतापूर्वक करने पर उन्हें पैरा रेजिमेंट का हिस्सा भी बना दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
फिलहाल 38 वर्षीय धोनी क्रिकेट से समय निकालकर कश्मीर में दो हफ्ते तक सेना में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान वे 19 किलो का वजन लेकर अपने साथ चलेंगे जिसमें 05 किलो की राइफल, 02 किलो के जूते, 03 किलो की वर्दी, 06 किलो की बुलेट प्रूफ जैकेट, 01 किलो का हेलमेट और 02 किलो का अन्य सामान मौजूद होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें