टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर उनके लीक से हटकर किए गए निर्णयों के लिए याद किया जाता है। इन निर्णयों की वजह ने केवल उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सफलता की नई इबारत लिखी बल्कि ऐसा करने से कई खिलाड़ियों की किस्मत ही बदल गई।
विज्ञापन
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ऐसा ही कुछ उन्होंने रोहित शर्मा के साथ भी किया था। धोनी ने साल 2013 में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कराने का निर्णय किया। उनका यह निर्णय टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह में मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। लेकिन उन्होंने जब ये निर्णय लिया तब लोग इस निर्णय से चकित हो गए थे। इसके बाद से रोहित शर्मा वनडे और टी-20 में ओपनिंग बल्लेबाज के रुप में स्थापित हो गए।
विज्ञापन
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
धोनी ने इस घटना के चार साल बाद धोनी ने ये खुलासा किया कि उन्होंने ये निर्णय क्यों लिया, धोनी ने बताया हमें वो देखना होता है जो दूसरे नहीं देख पाते। रोहित शर्मा इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। वह ओपनर होने की चुनौतियों को समझते हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में से एक हैं। कई बार आपको लीक से हटकर निर्णय करने होते हैं। हमें मालूम है कि रोहित कितने प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें टीम में शामिल करना चाहते थे। ऐसे में उनसे ओपनिंग कराने का विकल्प ही शेष था। ऐसे में हमने उनसे ओपनिंग करवाई।
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
4 of 6
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
धोनी ने कप्तान रहते रोहित शर्मा का पूरी तरह समर्थन किया इसके लिए उनकी कई बार कड़ी आलोचना भी हुई। लेकिन जब ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद उनके करियर की दिशा ही बदल गई। श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
5 of 6
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने कहा, किसी भी खिलाड़ी को विश्वास देना बेहद जरूरी होता है। वो आपकी जरूरतो के अनुरूप है या नहीं ये बात उसके प्रदर्शन से जाहिर होती है। जब आपकी टीम के 5-6 खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे होते हैं और आपको मैचों में हार मिल रही हो। ऐसे में आप एक खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दे सकते। यदि आप 3-4 मैच हार जाते हैं तो आपको बदलाव करने होते हैं।
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
6 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
धोनी ने आगे कहा, यदि आप हमेशा एक ही जैसी टीम के साथ खेलते रहते हैं तो आपको अपनी बेंच स्ट्रेन्थ को आजमाने का मौका नहीं मिलता कि कौन सा खिलाड़ी क्या कर सकता है। ये थोड़ा जटिल काम है लेकिन ऐसे में जो चीज काम करती है वह ये कि किसी खिलाड़ी को आप विश्वास दिलाने के लिए जितने मौके देना संभव हों दें। ऐसे में खिलाड़ी अच्छा और खुलकर प्रदर्शन करता है।