महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक दशक से टीम इंडिया के फैंस के हीरो बने हुए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में वर्ल्ड टी20, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान भी हासिल किया।
विज्ञापन
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
वैसे धोनी के लिए सुर्खियों में रहना आम है, लेकिन इस बार वो एक खास वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने बाल दिवस के मौके पर युवा नागरिक पत्रकार शिवांगी चौधरी को इंटरव्यू दिया। बता दें कि शिवांगी नई दिल्ली के श्री राम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
द प्रिंट को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में धोनी ने अपने करियर में खेलों की अहमियत बताई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि खेलों ने हमेशा उन्हें उत्साहित बनाए रखा। क्रिकेट से पहले धोनी अपनी स्कूल फुटबॉल टीम में खेलते थे, जहां वो गोलकीपर की भूमिका अदा करते थे। क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा धोनी ने स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव में बैडमिंटन भी खेला है।
4 of 5
एमएस धोनी
हालांकि, इंटरव्यू में धोनी ने अपना फेवरेट सब्जेक्ट का खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि पसंदीदा विषय कौन सा था तो 36 वर्षीय धोनी ने जवाब दिया, 'यह कठिन सवाल है। मैंने पांचवीं क्लास तक गणित में बहुत अच्छा था, फिर एलजेबरा और अन्य चीजें आ गई। तब तक मैंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। इसलिए यह सवाल काफी कठिन है। अगर मैं चयन करूं तो गणित ही पसंदीदा था क्योंकि मैं इसमें अच्छा था। हालांकि, छठी क्लास से मैं पढ़ने में अच्छा नहीं रहा, लेकिन ज्योमेट्री पसंद रही।'
जहां आमतौर पर बच्चों को स्कूल लाइफ में सबसे ज्यादा डर गणित विषय से होता है, वहीं धोनी इस विषय का पूरा आनंद उठाते थे क्योंकि उन्हें कैलकुलेशन करने में काफी मजा आता है। शायद यही कारण रहा कि इसी मैथ्स का फायदा उन्हें क्रिकेट में भी मिला और वो सफलता के शिखर पर पहुंच गए।