फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस धाकड़ बल्लेबाज ने की जमकर प्रैक्टिस, टेस्ट के बाद वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने की तैयारी

Wed, 09 Jan 2019 06:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india
ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद लाल गेंद से खेलने वाले खिलाड़ी इसकी मिठास का लुत्फ उठा रहे हैं जबकि सफेद गेंद के विशेषज्ञों ने बुधवार को एससीजी की पिच पर अभ्यास किया, जिसमें अनुभवी एमएस धोनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
team india
वनडे विश्व कप 2019 को देखते हुए अब ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट पर लग गया है और मंगलवार को सीमित आवेरों के विशेषज्ञ भी यहां पहुंच गये हैं। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले काफी वनडे खेले जाने हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और न्यूजीलैंड में पांच वनडे के अलावा एक तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 7
yuvraj singh dhoni
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर पांच वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिये 23 मार्च से शुरू होने वाले 2019 इंडियन प्रीमियर लीग सत्र से पहले भारत के दौरे पर जायेगी। धोनी सहित सफेद गेंद के विशेषज्ञ शिखर धवन, रोहित शर्मा, अम्बाती रायुडू, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद यहां भारतीय टीम के साथ जुड़ गये हैं।

4 of 7
ms dhoni
बुधवार को यहां पहुंचे खिलाड़ियों में से चार सदस्यों ने एससीजी में ट्रेनिंग की। धोनी, धवन, जाधव और रायुडू ने शनिवार को सिडनी में होने वाले पहले वनडे से पहले मैदान पर जमकर पसीना बहाया। हालांकि गुरूवार को तैयारियां जोर पकड़ेंगी जब पूरी टीम नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद एक साथ पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

5 of 7
virat rayudu
इस चौकड़ी ने पहले थ्रोडाउन किया क्योंकि इस वैकल्पिक सत्र में टीम का कोई विशेषज्ञ गेंदबाज मौजूद नहीं था। धवन और रायुडू ने दायें और बायें थ्रोडाउन से ट्रेनिंग की जबकि धोनी ने इंडोर नेट में सहायक कोच संजय बांगड़ के साथ अभ्यास किया। जाधव ने दो नेट पर अभ्यास किया।
विज्ञापन

6 of 7
bumrah virat
वहीं ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डर्क नानेस ने जसप्रीत बुमराह के सीमित ओवर से टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करने की तारीफ की और वो भी लय और फिटनेस में बिना किसी परेशानी के।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
australia cricket team
नानेस ने पीटीआई से कहा, 'मुझे लगता है कि जब आपके पास कौशल हो तो सफेद गेंद से टेस्ट क्रिकेट में खेलना आसान होता है और उसमें निश्चित रूप से यह कौशल है। लेकिन चुनौती ऐसा निरंतर करने की है - एक ही समय में एक ही स्पॉट पर हिट करना। वह ऐसा शानदार तरीके से करता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें