फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप! धोनी की मां ने प्राचीन मंदिर में की विशेष पूजा

Sun, 02 Jun 2019 01:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धोनी की माँ - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन का आगाज इंग्लैंड-वेल्स में हो चुका है। राउंड-रोबिन फॉर्मेट में होने वाले इस बार के टूर्नामेंट में इस बार सभी 10 टीमें आपस में भिड़ेंगी।

दो अभ्यास मैच खेलने के बाद टीम इंडिया को अब अपने पहले मैच का इंतजार है। टीम को 5 जून को अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।
 
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसे देखते हुए टीम जी जान से तैयारी में जुटी हुई है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने को बेताब है। धोनी की मौजूदगी में टीम इंडिया इस बार के प्रबल दावेदारों में से एक है। 

अभ्यास मैच में भी बांग्लादेश के खिलाफ धोनी के बल्ला खूब चला और उन्होंने दो साल बाद वन-डे मैच में शतक जड़कर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए।
विज्ञापन

3 of 6
धोनी की माँ - फोटो : social media
टीम के मैच से पहले सोशल मीडिया पर धोनी की मां का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि धोनी की मां देवकी देवी ने मंदिर में जाकर टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना की है।

देखें वीडियो:

4 of 6
धोनी की माँ - फोटो : social media
धोनी की मां ने रांची स्थित प्राचीन दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए मंदिर में विशेष पूजा भी की।
विज्ञापन

5 of 6
देवकी देवी - फोटो : social media
धोनी की मां ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका बेटा वर्ल्ड कप जीत कर ही आएगा। धोनी की मां ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे और टीम की जीत के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की है। वहीं, मंदिर के पुजारी ने बताया कि धोनी की मां मंदिर आई थीं और उन्होंने विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
बता दें कि रांची स्थित दिउड़ी मंदिर वही मंदिर है जहां टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप में शिरकत करने से पहले पूजा-पाठ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें