फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: धोनी को एक रन पड़ गया भारी, टीम इंडिया के स्पेशल क्लब में शामिल होने से चूके

Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का खराब फॉर्म जारी है और इसी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को चौथे वन-डे में वह एक उपलब्धि हासिल करने से चूक गए। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में धोनी 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। कैरेबियाई तेज गेंदबाज केमार रोच ने धोनी का कैच हेमराज के हाथों कराया।
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni
धोनी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 10,000 रन पूरे करने से केवल एक रन से चूक गए। भारत की तरफ से धोनी के कुल 9,999 रन हो गए हैं। वैसे, 50 ओवर के प्रारूप में धोनी के कुल 10,173 रन हैं। हालांकि, इनमें से धोनी ने एशिया एकादश की तरफ से 174 रन बनाए थे। याद दिला दें कि 2007 में एशिया एकादश और अफ्रीका एकादश के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni nets
37 वर्षीय धोनी ने सोमवार को दस हजार रन पूरे करने के लिए 24 रन की दरकार थी। विंडीज के खिलाफ धोनी को क्रीज पर समय बिताने के लिए एक बार फिर ज्यादा मौका नहीं मिला। धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तब सिर्फ 37 गेंदों का खेल बचा था। बहरहाल, धोनी अपनी उपलब्धि हासिल भी कर सकते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। वह केवल एक रन से इसे हासिल करने से चूक गए।

4 of 5
एमएस धोनी
हालांकि, 2018 में रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। इस साल 12 पारियों में धोनी ने 25 से अधिक की औसत तथा 68.10 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए हैं। माही के खराब फॉर्म के चलते उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
खबरें मिली हैं कि धोनी को चयनकर्ताओं ने पहले ही टीम से बाहर करने की जानकारी दे दी थी। मुख्य चयनकर्ता ने कहा, 'हम टीम के लिए दूसरे विकेटकीपर की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ऋषभ हैं लेकिन दिनेश कार्तिक ने भी टी-20 में खराब प्रदर्शन नहीं किया है इसलिए दोनों को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में जगह मिली है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें