भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में शुमार हैं। धोनी लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं, जिसका खुलासा हाल ही में एक सर्वे में किया गया था इसलिए फैन्स में उनके बारे में जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मगर अब धोनी के बारे में गूगल पर सर्च करना खतरनाक साबित हो सकता है।