फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एमएस धोनी 2019 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की योजना का अहम हिस्सा'

Wed, 23 Jan 2019 01:13 AM IST
अभिषेक निगम सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ms dhoni
भारत को ऑस्ट्रेलिया पर उसके घर में पहली बार  द्विपक्षीय वन डे क्रिकेट सीरीज में मिली जीत के हीरो निर्विवाद रूप से विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी रहे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ में नेपियर में  खेले जाने वाले पहले वन डे से शुरू पांच मैचों की सीरीज में धोनी के प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहने वाली है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ms dhoni
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया कहते हैं, 'महेन्द्र सिंह धोनी निर्विवाद रूप से भारत के फटाफट क्रिकेट के आज भी चैंपियन बल्लेबाज और तारणहार हैं। महज कुछ मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं बनने पर उनकी टीम इंडिया में जगह को लेकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन में कभी कोई 'बहस' थी ही नहीं।' 
विज्ञापन

3 of 8
ms dhoni
उन्होंने आगे कहा, 'धोनी की वन डे में टीम इंडिया में  जगह को लेकर अगर कहीं कोई बहस थी तो केवल लोगों में। ऋषभ पंत के टेस्ट सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बाहर रख कर जब टीम इंडिया के प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने धोनी को टीम में चुना तभी यह साफ हो गया था वे वन डे विश्व कप में भारतीय टीम की योजना का आज भी अहम हिस्सा हैं।  इंग्लैंड  लायंस  के खिलाफ ऋषभ पंत को भारत ए टीम में रखना यह दर्शाता है कि वह भी  विश्व कप के लिए भारतीय टीम की योजना का अहम हिस्सा हैं।' 

4 of 8
एमएस धोनी
वह बताते है, 'धोनी  चौथे -पांचवें  किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे यह फैसला भारत के कप्तान विराट कोहली पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल विराट खुद तो रंग में ही वह बतौर कप्तान विश्व कप से पहले अपने सभी तीरों को आजमा लेना चाहते है। इस लिहाज से न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज भी खासी अहम रहेगी। विराट विश्व कप के लिए अपने अंतिम 15 को जेहनी तौर से अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।' 
विज्ञापन

5 of 8
MS DHONI
'धोनी खुद यह साफ कर चुके हैं कि उन्हें टीम की जरूरत के मुताबिक चार या इससे आगे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में कतई परहेज नहीं हैं। यह दर्शाता है कि वह टीम की जरूरत के मुताबिक खेलना खूब जानते हैं। धोनी ने खासतौर पर अपने बल्ले से मैच की नजाकत के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज के तीनों मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ कर साबित किया कि वह आज भी भारतीय क्रिकेट टीम के वन डे क्रिकेट में तारणहार हैं।' 
विज्ञापन

6 of 8
karthik and dhoni
'इन तीन पारियों से धोनी का विश्व कप के लिए विश्वास जरूर बढ़ा होगा। ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर खासतौर पर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस तरह की जांबाजी बल्लेबाजी की वह भी विश्व कप में भारतीय टीम की योजना का अहम हिस्सा होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि धोनी के साथ ऋषभ पंत को भी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जरूर होंगे।'
विज्ञापन

7 of 8
bumrah
दहिया कहते हैं, 'मेरे लिहाज से वन-डे क्रिकेट में भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं और नंबर दो गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। फिट भुवी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे जिस धार और रफ्तार के साथ मोहम्मद शमी ने विदेशी धरती पर गेंदबाजी की उससे मेरी राय में टीम इंडिया में तीसरे पेसर के लिए उनसे बेहतर गेंदबाज नहीं हो सकता है।' 
विज्ञापन

8 of 8
मोहम्मद शमी
'शमी अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं मुझे लगता है कि अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज के सभी नहीं बल्कि कुछ मैच ही खिलाए जाएंगे। टीम इंडिया के प्रबंधन की नीति होगी कि शमी पर विश्व कप से पहले जरूरत से ज्यादा बोझ नहीं डाला जाए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें