pant-dhoni
21 वर्षीय पंत ने अंतिम दो मैचों में 52 रन बनाए। हालांकि, जल्द ही उनकी तुलना एमएस धोनी से होने लगी। इस बारे में अपनी राय देते हुए एएनआई से पंत ने कहा, 'मैं तुलना के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं धोनी से बहुत कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। वह खेल के लीजेंड हैं। मुझे उनके साथ तुलना पसंद नहीं, लेकिन मैं ऐसा करने से लोगों को रोक नहीं सकता। मैं उनके करीब हूं और हर मामले में बातचीत करता हूं कि कैसे अपना खेल सुधार सकता हूं। मैं उनसे मैदान के अंदर और बाहर बातचीत करता हूं।'