फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी ने बॉलीवुड के दो एक्टर्स को डिनर पर बुलाया और फिर कर दिया यह वादा

Mon, 27 Aug 2018 02:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस समय मैदान से बाहर अपने समय का आनंद उठा रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। धोनी अपने परिवार के साथ मस्तीभरा समय बिता रहे हैं और उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड के दो स्टार्स को डिनर के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया। डिनर के बाद धोनी ने बॉलीवुड एक्टर्स को एक वादा भी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni
धोनी ने बॉलीवुड के किन स्टार्स को डिनर के लिए बुलाया और उनसे क्या वादा किया, यह सवाल मन में आना लाजिमी है। दरअसल, धोनी ने आगामी फिल्म लवरात्रि की स्टारकास्ट आयुश शर्मा और वरीना हुसैन को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था। लवरात्रि फिल्म सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
लवरात्रि
आयुश और वरीना इस समय फिल्म की प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अभिराज मिनावल ने किया। आयुश बॉलीवुड स्टार सलमान खान के रिश्तेदार हैं और वरीना बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई हैं। यह दोनों ही प्रमोशन के लिए हाल ही में कोलकाता गए थे और वहीं से फिर रांची गए।

4 of 6
एमएस धोनी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी ने विशेषतौर पर आयुश और वरीना को डिनर के लिए आमंत्रित किया था। बॉलीवुड एक्टर आयुश ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। आयुश ने कहा, इतने बड़े क्रिकेट स्टार होने के बावजूद धोनी बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
मजेदार बात यह है कि आयुश और वरीना ने पूर्व भारतीय कप्तान को फिल्म देखने के लिए भी राजी कर लिया है। धोनी का वादा है कि वह रिलीज के दिन फिल्म देखेंगे। एमएस धोनी अब 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से क्रिकेट एक्शन में लौटेंगे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में धोनी का बल्ला खामोश रहा, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी
अब एशिया कप में धोनी दमदार प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे। भारतीय टीम आगामी एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। फैंस को इस मैच में धोनी से कमाल की उम्मीद है और वह भारत-पाक मैच को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें