बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के अनुसार, एमएस धोनी के भविष्य को लेकर उनके और बोर्ड के बीच "सब कुछ एकदम साफ" है, लेकिन उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और हर कोई उनके भविष्य को लेकर जानना चाहता है।