पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 7 विकेट की हार मिली। अब भारत को इस प्रतियोगिता में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना ही होगा। इस 'करो या मरो' मैच से पहले टीम इंडिया किसी भी दबाव के बिना उतरना चाहती है। ऐसे में खिलाड़ी 'रिलैक्स' करने के लिए अलग-अलग तरीके निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले धोनी इस तरह कर रहे हैं 'रिलैक्स'
2 of 5
अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी
- फोटो : Instagram
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार्स अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और अनिल कुंबले अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए। अब इसी के फेहरिस्त में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जु़ड़ गया है।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले धोनी इस तरह कर रहे हैं 'रिलैक्स'
3 of 5
जीवा धोनी
- फोटो : Instagram
माही की पत्नी साक्षी सिंह धोनीी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साक्षी अकसर अपनी बेटी जीवा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। ऐसे में लंदन में 'फैमिली टाइम' बिता रहीं मिसेज धोनी कैसे पीछे रहतीं। जीवा ने अपने फैमिली टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं है, जिसमें उनके साथ माही और जीवा भी हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले धोनी इस तरह कर रहे हैं 'रिलैक्स'
4 of 5
धोनी फैमिली
- फोटो : Instagram
मिस्टर एंड मिसेज धोनी के साथ बेबी धोनी रेस्त्रां में डिनर का मजा लेती नजर आ रहीं है। एमएस धोनी तस्वीर में शेक पीते नजर आ रहीं हैं और जीवा कलर्स के साथ काम मजे ले रहीं हैं। इस फोटो के साथ मिसेज धोनी ने कैप्शन दिया है 'फैमिली टाइम'
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले धोनी इस तरह कर रहे हैं 'रिलैक्स'
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
भारत को अपना आखिरी लीग मैच रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेलना है। वहीं सोमवार को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा। दोनों ही मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस ग्रुप की चारों टीमें 2 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें सभी को 1 जीत और 1 हार मिली है।