फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'माही' ने कुछ इस तरह दो दिन पहले ही मनाया पत्नी साक्षी का बर्थडे

Sun, 18 Nov 2018 04:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhoni and sakshi
टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का बर्थडे एक दिन बाद यानी 19 नंवबर को हैं, लेकिन 'माही' अपनी पत्नी का जन्मदिन दो दिन पहले ही मना लिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni ans sakshi
दरअसल, हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने मुंबई में अपनी पत्नी साक्षी धोनी का बर्थडे दो दिन पहले ही मुंबई में सेलिब्रेट किया, जिसमें कुछ खास लोगों के अलावा टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर दो वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
dhoni and sakshi
बता दें कि साक्षी का जन्मदिन सोमवार, 19 नवंबर को है। मगर माही ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। साक्षी का केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इतना ही नहीं बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर की गईं। इस वीडियों में साक्षी केक काटने के बाद माही को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद साक्षी ने अपने दोस्तों को इशारे से केक खाने के लिए बुलाया। 
   

4 of 5
dhoni and sakshi
वहीं, दूसरे वीडियो में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह धोनी के पीछे खड़े हैं। इस वीडियों मे वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं या नहीं, इसकी पुष्टी हम नहीं करते हैं, लेकिन गौर से देखेंगे तो आपको दिखाई देगा की उनके मुंह से धुआं निकल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sakshi dhoni
गौरतलब है कि साक्षी बेहद सिंपल और सरल दिखती हैं, लेकिन ज्यादातर मैचों में चियर करती दिखाई देने वाली साक्षी धोनी भी एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में धोनी के खराब फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।  इन दिनों धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हो सकता है तो वह कंगारूओं के खिलाफ वन-डे सीरीज में नजर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें