फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

Mon, 26 Dec 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आंद्र रसेल - फोटो : Sky Sports
हाल ही में बिग बैश टूर्नामेंट में एक अजीब दृश्य देखने को तब देखने को मिला जब वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आन्द्रे रशेल एक काले बल्ले को लेकर मैदान में उतरे। उन्होंने केवल सात गेंदें खेलीं लेकिन काले बल्ले के कारण दुनिया भर में उनकी पारी चर्चा का विषय बन गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
रसेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई बैट निर्माता कंपनी स्पार्टन दूसरे क्रिकेटरों को भी रंगीन बल्ले से बल्लेबाजी करता देखना चाहती है। इस कंपनी के निशाने पर सबसे पहले टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर है। धोनी इस कंपनी के ब्रैंड एम्बेस्डर हैं और कंपनी को उम्मीद है कि धोनी जल्दी ही मैदान पर रंगीन बल्ले का इस्तेमाल करते नजर आ सकते हैं। 

 
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

3 of 6
आंद्र रसेल
हालांकि रसेल के काला बल्ले इस्तेमाल करने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नियमों का उल्लंघन माना और रंगीन बल्ले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। लीग के आयोजन से पहले सीए के अधिकारियों ने रसेल को रंगीन बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। रसेल ने अपनी टीम यूनिफार्म के हिसाब से काले और गुलाबी रंग के बल्ले का इस्तेमाल किया था।

 

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

4 of 6
आंद्र रसेल
रसेल के काले बल्ले के इस्तेमाल को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन माना। उन्होंने तर्क दिया कि  क्रिकेट के मौजूदा नियमों के अनुसार बल्ले के रंग से गेंद की वास्तविक स्थिति पर कोई निशान नहीं होना चाहिए। जबकि काले बल्ले से सफेद गेंद पर निशान बन रहे थे। 

 
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

5 of 6
धोनी - फोटो : PTI
स्पार्टन स्पोर्ट्स के क्रिकेट मैनेजर कैमरन मर्चेन्ट के अनुसार "एक नए बल्ला उपयोग करने के लिए धोनी का स्वागत है, वास्तव में वे एक आदर्श और प्रभावशाली खिलाड़ी हैं, बच्चे उन्हें ही देखते हैं।" इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि बिग बैश में एडन ब्लिजार्ड ने हरे और मिचेल जॉनसन ने नारंगी रंग के बल्ले का इस्तेमाल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल 

6 of 6
क्रिस गेल का गोल्डनन बैट
कंपनी के क्रिकेट मैनेजर ने कहा, विश्व के टी-20 फ्रेंचाईजी क्रिकेट टूर्नामेंटों में रंगीन बल्लों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के टी-20 आयोजन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने अनुमति भी प्रदान कर दी थी। इस प्रकार का आइडिया पिछले वर्ष बीबीएल टूर्नामेंट के दौरान आया, जब क्रिस गेल ने रंग बिरंगे बल्ले का उपयोग किया। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इंग्लैंड के सीमित ओवर कप्तान इयान मॉर्गन और वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ भी स्पार्टन स्पोर्ट्स का अनुबंध है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें