इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में ऑक्शन होगा। जिसमें सभी टीमें कुछ नए कुछ पुराने खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी। वहीं कहा जा रहा है कि आईपीएल 2021 के लिए 2020 के आखिरी में मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे। ऐसे में धोनी पर कितने करोड़ की बोली लगेगी ये देखना दिलचस्प होगा।