फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उड़ा दिए थे पत्रकारों के होश, एक की तो कर दी थी बोलती बंद

Fri, 06 Jul 2018 05:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बड़े ही शातिर कप्तान रहे। उन्होंने अपने इस दिमाग से टीम इंडिया को सफलताओं के शिखर पर पहुंचाया तो जिसने देश का सम्मान कम करने की कोशिश की, उसकी हालत भी टाइट कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
इसी तरह एक बार माही एक भारतीय पत्रकार पर भी भड़क उठे थे। पत्रकार के एक सवाल से नाराज धोनी ने कहा था, 'लगता है आपको टीम इंडिया की जीत से खुशी नहीं हुई। आपको इस तरह का सवाल नहीं पूछना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट से जुड़े सवाल भी कई बार उनके सामने आते रहे हैं। एक बार ऐसे ही सवाल पर धोनी ने एक पत्रकार से कहा था, 'बार-बार आप यही सवाल क्यों पूछते हैं जबकि मैं बता चुका हूं कि जब रिटायरमेंट लूंगा तो बता दूंगा'

4 of 5
ms dhoni
धोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बड़े ही मजेदार जवाब देकर उनके होश उड़ा दिए। कुछ समय पहले एक ऑस्ट्रेलिया पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से पूछा था कि क्या वह 2019 के विश्व कप से पहले संन्यास लेंगे? इसका जवाब देने के लिए धोनी ने पहले उन्हें अपने पास बुलाया और फिर पूछा...'क्या आपको लगता है मैं स्कोर नहीं कर रहा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : pti
धोनी ने आगे पूछा, 'तेज नहीं दौड़ सकता? या मैं फिट नहीं हूं?' इन तीनों सवालों के जवाब में पत्रकार ने कहा नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता। धोनी के उन सवालों से पत्रकार शर्मसार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें