एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
विदेशी खिलाड़ियों में एबी डीविलियर्स सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल से 69.51 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (69.13 करोड़ रुपये) का नंबर है। वैसे अभी तक कुल 268 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से जुड़े हैं और उन्हें अनुबंध के तौर पर लगभग 19.30 अरब रुपये मिले हैं। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने इस लीग से सर्वाधिक कमाई की है। उसके खिलाड़ी अब तक 6,53.8 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।