फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए सबसे पहले UAE पहुंचेगी CSK, मैदान पर लौटने को तैयार धोनी

Sun, 26 Jul 2020 02:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
csk
सभी टीमें यूएई में होने जा रहे आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुट गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इस बार चौथे खिताब के लिए आईपीएल में उतरेगी। सीएसके एक बार फिर से चैंपियन बनने के हर जरूरी काम करना चाहती है। इसलिए वो यूएई बाकी टीमों से पहले पहुंच सकती है। खबर आ रही है कि सीएसके की पूरी टीम यूएई अन्य टीमों से पहले पहुंचेगी, ताकी वहां के माहौल के लिए खुद को तैयार कर सके।
विज्ञापन

2 of 4
चेन्नई
गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक एमएस धोनी और उनकी पूरी टीम अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही यूएई पहुंच जाएगी। वहीं, अन्य सात टीमें अगस्त के तीसरे सप्ताह में यूएई के लिए रवाना होंगी। सीएसके के टीम मैनेजमेंट का मानना है कि उनके खिलाड़ी कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से घर पर हैं और उन्हें लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट से तालमेल बैठाने के लिए कुछ समय चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
इसबार के आईपीएल में सभी की निगाहें धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी पर टिकी हैं। एमएस ने लगभग एक साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर रहे हैं। आईपीएल के आयोजन को लेकर तारीखों का एलान हो गया है, लेकिन अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
csk
यह दूसरा मौका होगा जब आईपीएल का आयोजन यूएई में होगा। इससे पहले साल 2014 में आईपीएल के सातवें सीजन के आधे मैच यहां पर खेले गए थे। भारत में आम चुनाव की वजह से बीसीसीआई ने ये फैसला किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें