धोनी और माधवन
- फोटो : Instagram @actormaddy
माधवन का पोस्ट
माधवन ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'एक मिशन। दो फाइटर। तैयार हो जाइए एक खतरनाक और धमाकेदार चेज की शुरुआत होने वाली है। 'द चेज' टीजर आउट नाउ। निर्देशक: वासन बाला। जल्द ही आ रहा है।' हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह प्रोजेक्ट फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर कोई विज्ञापन।
फैंस की प्रतिक्रिया
इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है। किसी ने लिखा, 'धोनी हीरो के रूप में। थाला फॉर अ रीजन।' तो किसी ने कहा, 'ये अगर फिल्म है तो और भी शानदार होगा क्योंकि ट्रेलर बेहद रोमांचक है।' वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक विज्ञापन की शूटिंग हो सकती है।