ms dhoni
हालांकि, धोनी का जो अंदाज था, वह खुद ही इस पर आलोचकों के निशाने पर आ गए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एडिलेड वन-डे वाला एक वीडियो फैंस को रास नहीं आ रहा है। आपको पूरी कहानी बताते हैं, लेकिन उससे पहले बता दें कि धोनी ने मंगलवार को 54 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसी के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं। सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।