यदि आपसे ये कहा जाए कि टीम के सबसे सफल कप्तान रहे एमएस धोनी टी-20 में एक असफल खिलाड़ी हैं तो शायद आपको यकीन न हो। इसके बाद आपसे यह कहा जाए कि रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं तो भी शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यह सच है।
विज्ञापन
IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!
2 of 5
रोहित शर्मा और मिचेल जॉनसन
- फोटो : mumbai indians
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया। उनकी कप्तानी में मुंबई का यह चौथा टी-20 खिताब है। रोहित की कप्तानी में साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता था। रोहित ने चार बार फाइनल मुकाबले में मुंबई की कमान संभाली और चारों ही बार उनकी टीम को सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ipl official web
रोहित शर्मा रविवार को पुणे के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम बतौर खिलाड़ी अब कुल 7 टी-20 खिताब हैं। चार आईपीएल (1 डेक्कन चार्जर, 3 मुंबई), 1 चैंपियंस लीग खिताब के अलावा उनके नाम टी-20 विश्वकप, टी-20 एशिया कप सहित कुल 7 खिताब हैं।
IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Cricket Tracker
रोहित के बाद सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जीतने वालों में दूसरे नंबर पर 6-6 खिताब के साथ एमएस धोनी, सुरेश रैना, आर अश्विन और अंबाती रायडू हैं। धोनी ने 2 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग, 1 विश्वकप और 1 एशिया कप खिताब जीता है। रैना और अश्विन ने 1 एशिया कप, 2 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग और 1 घरेलू टी-20 खिताब सहित 6-6 खिताब जीते हैं। अंबाती रायडू ने 3 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग और एक घरेलू टी-20 लीग खिताब जीता है।
IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!
5 of 5
एमएस धोनी
हैदराबाद में पुणे की हार के बाद एम एस धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टी-20 फाइनल हारने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। धोनी का यह सातवां आईपीएल फाइनल था जिसमें उन्हें पांचवीं बार हार मिली है। टी-20 विश्वकप में भारत धोनी की कप्तानी में दो बार(2007, 2013) फाइनल में पहुंची। 2013 में भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह उनके नाम कुल 6 टी-20 फाइनल में 6 हार दर्ज हो गई हैं।